हज के दौरान मक्का में गर्मी से 577 हाजियों की हुई मौत

सऊदी अरब में इस समय तापमान 55 से 60 डिग्री

लगभग 35000 से अधिक हज यात्री भीड़ में लापता

जनपद से गए सभी हज यात्री पूरी तरह से सुरक्षित

बाँदा| मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ़ इंडिया के मेंबर व भाजपा नेता हाजी आरिफ खान जो खुद भी सऊदी अरब में हज करने गए हैं,ने जानकारी देते हुए बताया,कि हज के दौरान मक्का में गर्मी से 577 हाजियों के मौत हुई जबकि हजारों लोग सऊदी के अस्पतालों में दाखिल किए गए हैं। सऊदी में गर्मी का तापमान इस समय 55 से 60 डिग्री बताया जा रहा है| सबसे ज्यादा लोग धूप का शिकार उस समय हुए जब अराफात के खुले मैदान में आग बरसने के दौरान हाजी हज का अहम अरकान पूरा कर रहे थे,हाजी आरिफ खान ने बताया,इस वर्ष 2024 अथवा 1445 हिजरी का हज 14 जून से शुरू हुआ था,जो 18 जून को पूरा हो गया,जनपद से गए सभी हज यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं,इसके अलावा लगभग 35000 से जादा हज यात्री भीड़ में लापता हो गए,जिनकी अभी तक कोई खबर नहीं है,सऊदी हुकूमत उनके ब्रेसलेट,कड़े और आई कार्ड से उनकी जानकारी व शिनाख्त कर रही है और सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का सिलसिला जारी है।

Related Articles

Back to top button