दुर्गेश सिंह सयुस के प्रदेश सचिव मनोनीत किए गए।

निष्पक्ष प्रतिदिन/ बीकेटी लखनऊ

…….………………………………

समाजवादी युवजन सभा ने ग्राम पंचायत गोधना निवासी दुर्गेश सिंह को राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। सयुस प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने बताया कि दुर्गेश सिंह लगातार समाजवादी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम कई वर्षों से निस्वार्थ भावना से कर रहे हैं। इसी को द्रष्टिगत रखते हुए दुर्गेश सिंह को सयुस राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव बनाया गया है। समाजवादी संगठन को पूर्ण विश्वास है कि श्री सिंह जनहित में समाजवादी नीतियों का प्रचार-प्रसार और मजबूती के साथ करेंगे और लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। इस विषय पर बात करने पर दुर्गेश सिंह ने बताया कि इससे पहले सयुस में जिला सचिव के पद पर रहकर पार्टी का झंडा बुलंद करने की पूरी कोशिश की है। अब और अधिक ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने व समाजवादी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संपूर्ण प्रयास किया जाएगा। श्री सिंह ने प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर समाजवादी सुप्रीमो अखिलेश यादव, सयुस प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी व समाजवादी दल के सभी नेताओं को धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button