पातालेश्वर मंदिर में हुई दुर्गा महाआरती, नशामुक्त जीवन जीने का लिया संकल्प

हमीरपुर : मुख्यालय स्थित पातालेश्वर मंदिर में रविवार को दुर्गा महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें मां व गुरूवर के जयकारे वासु शिवहरे एवं चाहत गुप्ता के द्वारा लगाये गये। इसके बाद माता आदिशक्ति जगतजननी जगदम्बा एवं योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज की आरती संपन्न हुई।
समापन अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव सन्नो शिवहरे ने कहा कि हमें हर घर को मां की ज्योति से प्रकाशित करना है। घर- घर जाकर लोगों को भगवती मानव कल्याण संगठन की जनकल्याणकारी विचारधारा से अवगत कराना है समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करना है भारतीय शक्ति चेतना पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव शकुंतला कुशवाहा ने कहा कि परम पूज्य सदगुरुदेव श्री शक्तिपुत्र महाराज ने अपना परिचय दिया है कि मैं एक ऋषि हूं, ऋषि था और ऋषि रहूंगा। आज तरह-तरह से समाजिक, धार्मिक और राजनीतिक, इन सभी क्षेत्रों में समाज को लूटा जा रहा है। जरूरत है तो इन लुटेरो का चेहरा उजागर करने की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा, धर्मेन्द्र सिंह गौतम ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में पार्टी के जिलाध्यक्ष अनंतराम शिवहरे ने महाआरती क्रम में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। संचालन पार्टी की युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रीति कुशवाहा ने किया।

Related Articles

Back to top button