कम विजिबिलिटी के कारण कई फ्लाइट हुईं लेट, और ट्रेनों की रफ्तार भी रुकी…

नई दिल्ली। दिल्ली सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम जारी है। वातावरण में कोहरे की चादर छाए रहने से विजिबिलिटी कम हुई है। इसका असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर देखने को मिला है।

देरी से चल रही दिल्ली आने वाली 28 ट्रेनें
समाचार एजेंसी की ताजा जानकारी के मुताबिक, 23 जनवरी को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 28 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोहरे ने घटाई विजिबिलिटी, कई फ्लाइट्स प्रभावित
शीतलहर के बीच राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की परत छाए रहने से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विजिबिलिटी में कमी आई है। इसके चलते कई फ्लाइट्स की उड़ान में देरी हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, के मुताबिक, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में ठंड और कोहरे की स्थिति अभी बनी रहेगी।

दिल्ली का एक्यूआइ ‘बहुत खराब’
दिल्लीवासियों को प्रदूषित हवा से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सोमवार को भी दिल्ली का एक्यूआइ 300 के पार यानी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का एक्यूआइ 333 रहा। एक दिन पहले यह 349 था। सोमवार शाम पांच बजे दिल्ली की हवा में पीएम-10 का औसत स्तर 219 और पीएम-2.5 का औसत स्तर 126 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर पर रहा। यह स्तर मानक से दोगुने से भी ज्यादा है।

Related Articles

Back to top button