गोद भराई के एक दिन पहले शादी करने से दूल्हे ने किया इंकार

कार की मांग पूरी न होने से किया इन्कार, केस दर्ज

निष्पक्ष प्रतिदिन/मलिहाबाद,लखनऊ।

दहेज के लोभी ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गोद भराई के एक दिन पहले ही शादी करने से इनकार कर दिया। वधू को फोन पर वर ने कहा कि उसे शादी में कार चाहिए अगर तुम्हारे घर वाले कार नही दे पा रहे हैं तो वह यह शादी भी नही करेगा। वधू पक्ष ने वर पक्ष पर केस दर्ज कराया है।

मलिहाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाने पर तहरीर दी की उसने अपनी बेटी का रिश्ता ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत माधवपुर बेगरिया निवासी सरोज के साथ तय किया था। बीते 17 दिसम्बर को सगाई हो चुकी थी। बीते 26 जनवरी को गोदभराई की रस्म के बाद तिलक का कार्यक्रम आयोजित होना था। महिला का आरोप है कि 25 जनवरी को शाम करीब चार बजे सरोज ने उन्हें कॉल कर दहेज में स्कॉर्पियों की मांग की। यह सुनकर महिला के होश उड़ गए। महिला ने स्कॉर्पियों के लिए असहमती जताई तब दुल्हे ने बारात न लाने की बात कहकर फोन काट दिया।

महिला का कहना है उसने वर पक्ष से बातचीत कर मसला हल करने का भी प्रयास किया, लेकिन लड़के वालों ने फोन नहीं उठाया। पीड़िता के अनुसार उसने वर पक्ष की मांग पर लाखों रुपये दूल्हे की शॉपिंग के दिए। इसके अलावा हर छोटी-मोटी मांग को पूरा किया। नाते-रिश्तेदारों में बेटी की शादी के कार्ड भी बांट दिए गए थे। इसके अलावा उसने गेस्ट हाउस व हलवाई आदि को बुक कर रुपयों का भुगतान भी कर दिया है। 25 जनवरी को दूल्हे का फोन आया और कहा कि वो ये शादी नहीं कर सकता। महिला के पूछे जाने पर कहा कि उसे स्कार्पियो चाहिए। आप बात आगे बढ़ाते हो तो ठीक है, वरना शादी रद्द करते हैं। प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद सुरेश सिंह ने बताया कि वधू की ने तहरीर दी थी जिसके आधार पर सरोज, मनोज, विपिन, संतोष के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की आर्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button