डी लिट् उपाधि से विभूषित किए गए बलिया के डॉ राजकुमार

अमेरिकन यूनिवर्सिटी वाशिंगटन द्वारा दी गई उपाधि

बलिया। बैरिया विकास खंड के चकिया जमालपुर निवासी ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के सहायक आचार्य डॉक्टर राज कुमार सिंह को अमेरिकन यूनिवर्सिटी वाशिंगटन के द्वारा डी लिट् उपाधि से विभूषित किया गया। इसको लेकर ग्रामीणों व परिजनों में हर्ष व्याप्त है।

बता दे कि अमेरिकन यूनिवर्सिटी का उपाधि वितरण कार्यक्रम डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। डॉक्टर राज कुमार सिंह जनपद बलिया के किसान परिवार से है। बचपन में ही माता रामपरी देवी के निधन के बाद इन्होंने अपनी बहन श्रीमती शांति सिंह के पास रह कर माध्यमिक स्तर की शिक्षा ली। डॉ राज कुमार सिंह की उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय, पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर एवं लखनऊ विश्वविद्यालय में संपन्न हुई है। घर में अभावग्रस्त परिस्थितियों का सामना करते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए स्वप्रेरित है। एक आदर्श नागरिक के रूप में अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए भी ये सदैव तत्पर रहते है। उनके द्वारा अर्जित इस उपलब्धि से उनके गृह जनपद में गर्व एवं हर्ष का वातावरण है।

Related Articles

Back to top button