दहेज हत्या के आरोपी पति, ज्येष्ठ व जेठानी गिरफ्तार

दहेज को लेकर मारने पीटने का है आरोप

बलिया। सोमवार को हल्दी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बलिया रेलवे स्टेशन के पास से दहेज हत्या के आरोपी पति, ज्येष्ठ, जेठानी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त मृतका का पति राकेश सिंह पुत्र सुभाष सिंह, ज्येष्ठ मन्टू सिंह उर्फ रामविजय सिंह पुत्र सुभाष सिंह, जेठानी अंजली सिंह पत्नी मन्टू सिंह उर्फ रामविजय सिंह निवासीगण ताडीबड़ागाँव थाना नगरा जनपद बलिया है।

आपको बता दे कि 23 अप्रैल 2024 को थाना हल्दी पर पंकज कुमार सिंह पुत्र स्व लल्लन सिंह निवासी भरसौता थाना हल्दी ने तहरीर दिया था कि 20 अप्रैल 2024 को उनकी बहन ज्योति सिंह को उसके पति राकेश सिंह, ज्येष्ठ मन्टू सिंह, जेठानी अंजलि सिंह तथा ससुर सुभाष सिंह द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना करते हुए उसे मारापीटा गया है। जिससे उनकी बहन गंभीर रुप से घायल हो गयी है। इसके बाद पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर 26 अप्रैल 2024 को ज्योति सिंह की मृत्यु जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी। जिसके पश्चात् उपरोक्त मुकदमें में धारा 304बी की बढ़ोत्तरी कर संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

Related Articles

Back to top button