जिला पंचायत सदस्य नेहा ने किया कंबल वितरण

हैदरगढ़ बाराबंकी। विेकास खण्ड़ त्रिवेदीगंज क्षेत्र अन्तर्गत बड़वल चैराहे पर पूर्व विधायक स्व. सुंदरलाल दीक्षित की प्रथम पुण्य तिथि पर जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह आनंद ने क्षेत्र के सैकड़ो असहाय, मजलूमो को कंबल वितरण किया। इस अवसर पर सपा नेत्री ने कहा कि आज हमे अफसोस है कि दादा सुंदर लाल दीक्षित हमारे बीच नही है, उनकी आज प्रथम पुण्य तिथि है। उन्ही की याद में हम क्षेत्र के असहायो को कंबल वितरण कर रहे है। स्व. दादा सुंदरलाल दीक्षित जी राजनीति के पुरोधा थे, आज मै जो भी हूं उन्ही के मार्गदर्शन और आर्शिवाद की बदौलत हूं। मुझे अच्छाईयों के पथ पर चलकर लोगों की सेवा करना उन्ही का मार्ग दर्शन है। पार्टी में ना होते हुए भी उन्होने कभी भी हमे भम्रित करने का कार्य कभी भी नही कि। राजनीति में आने के बाद से हर वर्ष कंबल वितरण करते थे जिसमे स्व. दादा की उपस्थिति अवश्य रहती थी। सपा नेत्री द्वारा पं. सुंदरलाल दीक्षित के बीच बिताया सभी पलो को याद किया, इस दौरान उनकी आंखे नम थी। कार्यक्रम क्षेत्र के आए हुए गणमान्यों ने भी दादा की सरहना किया। कार्यक्रम के अंत में आए भी गरीब दुखियों को कंबल का वितरण किया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रतिनिधी सुनील कुमार, रामलली, देवेन्द्र गोस्वामी, गुड्डू वर्मा, हिमाशुु शुर्मा, राजेश पाल, कमलेश, हुबराजा, रामरति, शांति, अनिता, सदाशिव, रामकुमार, रामसागर के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरूष मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button