जिलाधिकारी ने बाढ़ से राहत एवं बचाव कार्यों प्रबंधन के संबंध में की बैठक

जनपद में नई 13 परियोजनाओं है स्वीकृत

बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जनपद में आगामी बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों के प्रबंधन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। जिसमें बाढ़ खंड के अंतर्गत स्वीकृत नई परियोजनाओं, बाढ़ से बचाव हेतु बाढ़ खंड द्वारा समस्त चलित एवं स्वीकृत परियोजनाओं, तटबंध, रिंगबंधों एवं स्परों की मरम्मत और निर्माण संबंधित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता ने जनपद में बाढ़ से बचाव के लिए बनाए गए तटबंधों, रिंगबंधों और स्परों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं जनपद में नई स्वीकृत 13 परियोजनाओं के बारे में भी बताया। कहाकि कि गंगा नदी के बायें किनारे पर स्थित उद‌ई छपरा, बैरिया संसार टोला तटबंध व ग्राम माल्देपुर के सुरक्षार्थ बाढ सुरक्षात्मक कार्य परियोजना, बैरिया तटबंध (nh-31) की सुरक्षा हेतु रिवेटमेंट मरम्मत के कार्य, सरयू नदी के दाएं तट पर निर्मित तुर्तीपार श्रीनगर तटबंध एवं इस पर एक अदद स्पर निर्माण कार्य और टोंस नदी पर के दाये तट पर ग्राम समूह तिराहीपुर के सुरक्षार्थ बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य की परियोजना सहित अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। जिलाधिकारी ने उपरोक्त परियोजनाओं के अलावा गोपालनगर टाड़ी और सिसोटार भोजपुरवां ग्राम के लिए भी बाढ़ से बचाव कार्य हेतु प्रमुख सचिव को चिट्ठी भेजने का निर्देश बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग कभी भी चुनाव की घोषणा कर सकता है। इसको देखते हुए जिन 13 बाढ परियोजनाओं का टेंडर जनपद में स्वीकृत हुआ है, उनकी फाइनेंसियल बिड अप्लाई कर आचार संहिता से पहले इन परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया जाए। इस बैठक में एडीएम डीपी सिंह मौजूद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button