नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत चाय पर हुई चर्चा

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत चाय पर चर्चा का आयोजन ब्लाक परिसर सिरौलीगौसपुर में ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पंचायत टिकैतनगर के चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता ने उपस्थित समूह की महिलाओं को सम्बोधित करते कहा कि हमारी केन्द्र व प्रदेश की सरकारें किसानों नौजवानों के साथ साथ महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए अनेकों कार्यक्रम चला रही हैं। उन्होंने ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने लोक सभा मे मातृ शक्तियों को आरक्षण भी दिया है।देश के सर्वोच्च सदन में आरक्षण देकर महिलाओं की निश्चित संख्या को प्रतिनिधित्व का अवसर देने जा रही। उसमें आप सब मे से भी कोई महिला हो सकती है। जगदीश प्रसाद गुप्ता ने उज्जवला गैस, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं पर भी विस्तृत रुप से प्रकाश डाला। इस मौके पर मंण्डल अध्यक्ष संन्तोष पान्डेय, बीएमएम इमरान,अंजली यादव, बद्री प्रसाद ने भी चाय की चर्चा में आंयी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी एंव प्रशस्ति पत्र देकर स्वय सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने स्वंय सहायता समूहों द्वारा उत्पादित आकर्षक वस्तुओं से सजे स्टालो का अवलोकन किया एंव खरीददारी भी की। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत आनन्द कुमार सिंह, एडीओ आईएसबी विनोद कुमार कोआपरेटिव आशीष कुमार वर्मा सुधांशू वर्मा, अंकित वर्मा, असीम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button