धर्मेंद्र की हालत देख उड़े फैंस के होश

 नई दिल्ली। बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अभिनेता हैं। एक्टर फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी हर छोटी- बड़ी अपडेट शेयर करते हैं। अब शुक्रवार को तड़के सुबह उनकी ऐसी तस्वीर सामने आई कि फैंस के होश उड़ गए।

उजड़े बाल, पैरो में बैंडेज और हाथों में सूखी रोटी लिए धर्मेंद्र को देखकर लोगों सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर उनके साथ हुआ क्या है।

धर्मेंद्र की चोट देख फैंस हुए परेशान

धर्मेंद्र ने शुक्रवार की सुबह लगभग 4 बजे के करीब अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। तस्वीर में जैसे ही फैंस की नजर एक्टर के पैरों की ओर गई सभी उनकी हेल्थ के बारे में पूछने लगे। धर्मेंद्र ने जवाब देते हुए बताया कि उनके टखने की हड्डी टूट गई है।

क्या बोले धर्मेंद्र ?

धर्मेंद्र ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आधी रात हो गई… नींद आती नहीं…भूख लग जाती है। दोस्तों बासी रोटी मक्खन के साथ बढ़ी स्वाद लगती है। हा हा हा।” अभिनेता का ये पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया उनके फैंस ने तुरंत रिएक्ट किया। हालांकि, धर्मेंद्र ने भी अपने चाहने वालों को जवाब देने में देर नहीं की। कमेंट करते हुए कई फैंस ने एक्टर की अच्छी सेहत और लंबी जिंदगी के लिए दुआं भी की। 

Related Articles

Back to top button