देवेश तोमर को उ०प्र० का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया

दातागंज- क्षत्रिय महासभा सम्पूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. जितेन्द्र सिंह ने संगठन को और मजबूती देने हेतु दातागंज क्षेत्र से देवेश तोमर को उ०प्र० का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। श्री तोमर के प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर संगठन के अनेक राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों सहित अनेक शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं भी दी है। प्रदेश महासचिव मनोनीत होने से पूर्व देवेश तोमर प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में भाजपा आईटी विभाग के जिला सह संयोजक पद के साथ-साथ दातागंज विधानसभा क्षेत्र में भी पार्टी व विधायक जी का मीडिया सम्बंधी कार्य भी पूरी सक्रियता से करते हैं।
प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर देवेश तोमर ने विश्वास दिलाते हुए कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है वह उसे पूरी निष्ठा से करने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button