देवेंद्र सिंह बने व्यापार मंडल वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अजय गोयल बने मझोला व्यापार मंडल के नए नगर अध्यक्ष

इंसेट

हरदेव सिंह नागी मझोला मुख्य इकाई के तो अंकित सिंह युवा व्यापार मंडल के बने वाईस चेयरमैन

पीलीभीत। मझोला व्यापार मंडल की बैठक युवा व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर आज सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रिंकू ने की और संचालन नगर महामंत्री सलीम इदरीसी ने किया। बैठक में नगर के बीच से पूरी रोड घेरकर चल रही ओवरलोड पराली की ट्रॉलियों और उनसे नगर में लग रहे जाम तथा सम्भावित दुर्घटनाओं के विषय मे चिंता व्यक्त की गई। वही इसकी सूचना नगर पुलिस चौकी को कई बार देने के उपरांत कोई भी कार्यवाही ना होने और विगत कुछ समय से नगर के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर मझोला नगर पुलिस की उपेक्षात्मक एवं जनप्रतिनिधियों के जनसमस्याओं को लेकर उठाये गए मामलों में नकारात्मक कार्यप्रणाली को दृष्टिगत करते हुए मझोला नगर पुलिस की इस कार्यशैली का निंदा प्रस्ताव पारित किया गया और निर्णय लिया गया कि यदि मझोला पुलिस की कार्यशैली तत्काल जनहित के अनुकूल नहीं हुई तो नगर व्यापार मंडल द्वारा चरणबद्ध रूप से इसके खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में दिन निकलने से पूर्व ही नगर के व्यापारियों के यहां बिजली विभाग के द्वारा चेकिंग के नाम पर सुबह 4-5 बजे दर्जनों लोगों कद साथ धावा बोल देने की घटनाओं की एक स्वर से निंदा की गयी और बिजली विभाग को चेताते हुए कहा गया कि यदि विभाग को कोई भी चेकिंग करनी है। तो प्रातः 7-8 बजे के बाद और रात्रि 10 बजे तक किसी भी समय औचक रूप से कर सकते हैं और यदि उपभोक्तओं के साथ इस प्रकार चोरों जैसा व्यवहार और उनको भयाक्रांत कर उगाही का प्रयास किया जाएगा तो उसका पुरजोर विरोध होगा और ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में नगर में पुलिस के द्वारा की जा रही रात्रि गश्त को नाकाफी बताते हुए उसमे और सुधार हेतु आवश्यकता की बजाय कही गयी और इस सम्बंध में वार्ता करने का निर्णय लिया गया। बैठक में विजेंद्र भाटिया के यहां हुई चोरी की घटना को पुलिस द्वाद ठंडे बस्ते में डाल देने की निंदा की गई और इस सम्बंध में न्यूरिया पुलिस से अग्रिम कार्यवाही की जानकारी लेने का निर्णय लिया गया।

नगर में घूम रहे आवारा पशुओं और बन्दरों की समस्या के निस्तारण हेतु नगर पंचायत प्रशासन से वार्ता करने का निर्णय लिया गया। साप्ताहिक बन्दी को और प्रभावी करने हेतु प्रयास करने का निर्णय लिया गया। व्यापारियों की समस्याओं पर निंरतर कार्य करने हेतु प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को नगर के व्यापारियों की मासिक बैठक के आयोजन का निर्णय लिया गया। अगली बैठक 28 जनवरी को जसप्रीत सिंह माटा के प्रतिष्ठान पर करने का निर्णय लिया गया। बैठक में युवा व्यापार मंडल कपिल अग्रवाल ने बड़ी संख्या में उपस्थित सभी व्यापारियों की सहमति से मझोला व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद हेतु पूर्व चेयरमैन अजय गोयल को मनोनीत किया और अब तक नगर अध्यक्ष रहे देवेंद्र सिंह रिंकू को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें पीलीभीत जिला व्यापार मंडल में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। इनके अतिरिक्त रमेश गर्ग को नगर व्यापार मंडल का चेयरमैन हरदेव सिंह नागी को नगर व्यापार मंडल का वाईस चेयरमैन, अंकित सिंह को युवा नगर व्यापार मंडल का वाईस चेयरमैन मनोनीत किया गया। सोनपाल सिंह राना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण सिंह,द्वारिका प्रसाद गोले, हरप्रीत सिंह सोनू, मोहम्मद अनवर अंसारी, मज़हर मलिक को उपाध्यक्ष रमन भाटिया को कोषाध्यक्ष राकेश मित्तल को सह कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल मेडिकल को संगठन मंत्री डॉ हरीश दिवाकर एवं नफीस अंसारी को सचिव पद पर मनोनीत किया गया। युवा व्यापार मंडल में धर्मेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष सुबोध अवस्थी को महामंत्री,रियाज़ अंसारी,अमन सक्सेना, अंकित गुप्ता को उपाध्यक्ष रिज़वान अंसारी को संगठन मंत्री, माज़िद अहमद, ओम प्रकाश वर्मा, चन्दन गोयल, संदीप सिंह पन्नू, सुरेश सक्सेना, अतीक सलमानी, रवि भाटिया को सचिव सिद्दार्थ दुबे, राजेश अग्रवाल,अंश स्वर्णकार, दीपक गोयल को मंत्री मनोनीत किया गया नितेश अग्रवाल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी।
बैठक में युवा व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष ने सभी से मधुमक्खियों की भांति एकजुट रहने का आह्वान किया जिससे शहद जैसे मीठा परिणाम प्राप्त हो सके। संरक्षक लियाकत सलमानी ने सभी व्यापारियों को एक भाव से एकजुट रहने और कोई भेदभाव न करने के लिए कहा,संरक्षक अशोक गर्ग ने मझोला सितारगंज मार्ग ओर प्रस्तावित तोड़फोड़ अभियान के विषय मे ध्यानाकर्षण किया। नव मनोनीत नगर अध्यक्ष अजय गोयल ने बड़ी जिम्मेदारी देने पर नेतृत्व और व्यपारियो का आभार व्यक्त किया और प्रत्येक व्यापारी के हर दुख दर्द में उसके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रिंकू ने आये हुए सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया और व्यापारी हित में सर्वदा उपलब्ध रहने हेतु दृढ़ संकल्पित रहने की बात कही।बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रेम गोयल, विकास अग्रवाल समेत सैकड़ों व्यापारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button