विकासखंड गोसाईगंज के कमालापुर गांव में कृषि विभाग द्वारा मंडल स्तरीय तिलहन मेला आयोजित

  • मंडल स्तरीय तिलहन मेले में 230 कृषक, 45 महिला कृषक एवं 25 अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा किया गया प्रतिभाग

निष्पक्ष प्रतिदिन/लखनऊ

नवज्योति किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा गुरुवार को विकासखंड गोसाईगंज में स्थित कमालापुर गांव में कृषि विभाग द्वारा मंडल स्तरीय तिलहन मेले का आयोजन किया गया।जो मुख्य अतिथि देवनारायण पटेल सम्मानित अग्रणी कृषक की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनय सिंह,उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह,कृषि विज्ञान केंद्र भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक आरपी साहू ,प्राविधिक सहायक- प्रथम बीके वर्मा, अरुण कुमार सचान एवं सलाहकार सुरेश कुमार राजपूत, सहायक विकास अधिकारी गोसाईगंज,बीकेटी,सरोजिनी नगर,मोहनलालगंज के अतिरिक्त कृषि विभाग से तकनीकी सहायक एसएस गगन,बीटीएम सत्येंद्र तिवारी , सहायक विकास अधिकारी धीरेंद्र कुमार राय सहित विभिन्न कार्मिकों व जनपद के विभिन्न ग्रामों व लखनऊ मंडल के विभिन्न जनपदों से आए 250 से 300 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक आरपी साहू ने तिलहनी फसलों की उन्नतशील प्रजातियों एवं उपज वृद्धि के उपाय व जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनय सिंह ने फसल सुरक्षा के उपाय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अंत: फसली के अंतर्गत तिलहनी फसलों की खेती सलाहकार सुरेश कुमार राजपूत ने सरसों की वैज्ञानिक खेती के अंतर्गत कीट रोग प्रबंधन पर चर्चा की गई।

उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा तिलहनी फसलों की खेती में कृषि यंत्रों के प्रयोग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। नव ज्योति फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के अध्यक्ष शिव कुमार ने सरसों की खेती को एफपीओ के माध्यम से कैसे बढ़ावा दिया जाए इसके बारे में जानकारी दी। अरुण कुमार सचान ने सोयाबीन की खेती के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा एंग्लो- अमेरिकन कंपनी के सत्येंद्र उपाध्याय ने तिलहनी एवं सब्जियों की खेती में प्राकृतिक खादों के प्रयोग पर चर्चा की गई।उमाकांत विषय विशेषज्ञ ने फसलों में खरपतवारों के प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।विकासखंड गोसाईगंज के सम्मानित प्रगतिशील कृषक देवनारायण पटेल ने सरसों की खेती के साथ-साथ मधुमक्खी पालन एवं सब्जी उत्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मंडल स्तरीय तिलहन मेले में 230 कृषक, 45 महिला कृषक एवं 25 अधिकारियों एवं कार्मिकों कुल 300 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में खाद, बीज, जैविक खाद एवं शहद व अचार मुरब्बा की स्टॉल भी लगाई गई। अंत में उपस्थित समस्त सम्मानित किसानों का आभार व्यक्त करते हुए उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा समापन की घोषणा की गई।

Related Articles

Back to top button