भाजपा में ही सभी वर्गों का विकास संभव : भंवर सिंह

रामकोट-सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी रामकोट मंडल के नवागत मंडल अध्यक्ष नियुक्ति के बाद प्रथम कार्यकारिणी बैठक रामकोट के मधवापुर में आहूत हुई। बैठक में मुख्य अतिथि में भाजपा नेता/जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भंवर सिंह व विशिष्ट अतिथि पंकज पांडेय रहे। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए भंवर सिंह ने कहा की केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस बार 400 पार का नारा देते हुए कहा पूर्व की भांति इस बार भी केंद्र में एनडीए सरकार बनने जा रही है। नवागत मंडल अध्यक्ष अमित दीक्षित ने आस्वस्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारे लिए प्रमुख है। बैठक में पूर्व मण्डल पदाधिकारी उमाकांत , रामानंद, भगवान प्रसाद, अर्चना सिंह, चैतन्य त्रिवेदी, अनूप पाण्डेय, उमेश गुप्ता, तुषार त्रिवेदी, सिमरन सिंह, एवं मण्डल के समस्त पदाधिकार, बूथ अध्यक्ष, संयोजक व सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय प्रधान गण आदि उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button