किसानों के दिल्ली चलो मार्च को देखते हुए जगह-जगह जवान तैनात, धारा 144 लागू

नई दिल्ली। पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान संगठन आज सुबह 10 बजे दिल्ली कूच करेंगे। साल 2021 के प्रदर्शन की तरह ही इस बार भी किसान अपनी मांगों के लिए विरोध पर उतरे हैं। वे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत अपनी और कई मांगों को स्वीकार कराने के लिए विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए राज्यों की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

नुकीले सरिए करेंगे किसानों की राह कठिन
शंभू बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों को रोकने के लिए सड़क पर लगाए गए तीखे सरिए लगाए गए हैं। वहीं नुकीले तारों से भी किसानों को रोकने के लिए प्रयास जारी हैं।

पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है
केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का गेट 2 शाम तक बंद रहेगा. किसानों के दिल्ली चलो विरोध के आह्वान के मद्देनजर दिल्ली में कई स्थानों पर सुरक्षा तैनात की गई है। पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है।

‘यह बहुद दुर्भाग्यपूर्ण है…’ किसानों को दिल्ली में आने से रोकने को लेकर बोले कांग्रस नेता जयराम
कांग्रेस नेता जयराम रमेश का कहना है कि राहुल गांधी अंबिकापुर में किसान संघों के साथ बैठक कर रहे हैं और आज पंजाब, हरियाणा और यूपी के किसान दिल्ली की ओर मार्च करेंगे, जबकि पीएम मोदी की सरकार उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश करने से रोकने की कोशिश कर रही है।” राजधानी…यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है…”

हम कांग्रेस को बीजेपी जितना ही जिम्मेदार मानते हैं
पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर का कहना है, “…कांग्रेस पार्टी हमारा समर्थन नहीं करती है, हम कांग्रेस को भी उतना ही जिम्मेदार मानते हैं जितना बीजेपी को। ये कानून कांग्रेस ही लेकर आई है…हम इसमें नहीं हैं।” किसी का पक्ष हो, हम किसानों की आवाज उठाते हैं…

बैरिकेड्स और वज्र वाहन से पहरा
किसानों द्वारा आज राष्ट्रीय राजधानी की ओर घोषित मार्च के मद्देनजर टिकरी बॉर्डर पर भारी सुरक्षा के बीच वज्र वाहन और बैरिकेड्स लगाए गए हैं।

गाजीपुर में लगा जाम, ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित
किसानों के दिल्ली चलो मार्च से पहले आज गाजीपुर बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया।

सीजेआई से की कार्रवाई करने की मांग
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदिश अग्रवाल ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को पत्र लिखकर दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश करने वाले किसानों पर उपद्रव पैदा करने और नागरिकों के दैनिक जीवन को परेशान करने का आरोप लगाते हुए स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने सीजेआई से अदालतों को निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया कि अदालतों के समक्ष वकीलों की गैर-मौजूदगी के कारण कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए।

हम आम आदमी को असुविधा नहीं पहुंचाना चाहते
फतेहगढ़ साहिब, पंजाब: किसान नेता लखविंदर सिंह का कहना है, …लोग तैयार हैं और बैठक भी हो रही है…हम आम आदमी को असुविधा नहीं पहुंचाना चाहते…जैसे ही हमें निर्देश मिलेगा बैठक के बाद हम आगे बढ़ेंगे।”

फतेहगढ़ साहिब में किसान यूनियनों के साथ हुई बैठख
पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने फतेहगढ़ साहिब में किसान यूनियनों के साथ बैठक की।

सीमाओं पर चौकसी
दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसानों के दिल्ली मार्च को लेकर पुलिस जवान हाई अलर्ट पर है।

कल मंत्रियों के साथ पांच घंटे चली थी बैठक
पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर का कहना है, कल मंत्रियों के साथ करीब पांच घंटे तक बैठक चली। हमने उनके सामने एक एजेंडा रखा। केंद्र सरकार उस पर सहमति नहीं बना पाई है। सरकार हमसे आंदोलन रोकने के लिए समय मांग रही है। लेकिन उन्होंने हमसे दो साल पहले भी समय मांगा था, जब किसानों का आंदोलन खत्म हुआ था। हमने सोचा कि अब समय देना उचित नहीं है।

दिल्ली की ओर बढ़ना हमारी मजबूरी
किसानों के मार्च को देखते हुए अंबाला फतेहाबाद, कुरूक्षेत्र और सिरसा में लोही की कीलों और कंटीले तारों से घेराबंदी कर दी गई है। वहीं दिल्ली चलो मार्च को लेकर किसानों का कहना है कि दिल्ली की ओर बढ़ना हमारी मजबूरी है।

‘दिल्ली चलो’ मार्च से पहले शंभू बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मी
किसानों के दिल्ली चलो मार्च से पहले दिल्ली के शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस बीच पुलिस बल की भारी संख्या में तैनाती कर दी गई है। किसान सुबह तकरीबन दस बजे दिल्ली कूच करेंगे।

शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ी
किसानों द्वारा आज दिल्ली की ओर घोषित मार्च को देखते हुए शंभू सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दिल्ली हवाई अड्डे की ओर से जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली के विभिन्न सीमाओं पर आज से शुरू होने वाले किसानों के प्रत्याशित विरोध प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक बाधित होने की संभावना है। कमर्शियल वाहनों के लिए यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन कल से लागू कर दिए गए हैं। दिल्ली हवाई अड्डे की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार कहा गया कि समय पर आगमन सुनिश्चित करने के लिए हम यात्रियों को सुविधाजनक परिवहन विकल्पों के लिए टर्मिनल 1 (टी1) के लिए मैजेंटा लाइन या टर्मिनल 3 (टी3) के लिए एयरपोर्ट मेट्रो का उपयोग करने की सलाह देते हैं।

वार्ता विफल: आज सुबह दस बजे किसान करेंगे दिल्ली कूच
केंद्रीय मंत्रियों के बीच सोमवार को चंडीगढ़ में देर शाम चली बैठक बेनतीजा रही। किसान संगठनों और सरकार के बीच जब सहमति नहीं बनी तो बैठक तो देर रात करीब 11:30 बजे बैठक से बाहर आकर किसान नेताओं ने मंगलवार को सुबह दस बजे दिल्ली कूच का एलान कर दिया।

शंभु बॉर्डर पर हलचल शुरू, पुलिस कर रही गश्त
शंभु बॉर्डर पर हलचल शुरू हो चुकी है। पंजाब पुलिस ने अपनी गाड़ियों में बेरिकेडिंग तक गश्त शुरू की।

किसी भी तरह से किसानों को दिल्ली में घुसने से रोका जाएगा
विशेष आयुक्त कानून-व्यवस्था रवींद्र सिंह यादव का कहना है कि दिल्ली में घुसने के सैकड़ों रास्ते हैं, अगर कोई मेट्रो, ट्रेन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट व अन्य तरीके से घुसने में कामयाब हो भी जाएगा तब उसकी पहचान होते ही तुरंत हिरासत में ले लिया जाएगा।

सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस के जवान हथियारों से लैस
अंबाला रोड पर पंजाब का बॉर्डर क्रॉस करते ही हरियाणा में सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस के जवान हथियारों से लैस होकर डटे हुए है। किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस की तरफ से साथ लायर की बैरिकेडिंग की हुई है। हालांकि लोकल रेजिडेंट्स हालात देखने के लिए बैरिकेडिंग के नजदीक आ रहे थे , लेकिन हरियाणा पुलिस की तरफ से उन्हें बैरिकेडिंग के नजदीक भी नहीं आने दिया जा रहा।

डबवाली बॉर्डर पर पुलिस के पुख्ता इंतजाम
किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस ने डबवाली बॉर्डर पर सिक्स लेयर पत्थर लगाए गए हैं। इसके बीच कीलें भी लगाई गई है। जबकि इससे पहले बैरिकेडिंग करके उसके ऊपर कंटीली तारे लगाई गई हैं। पत्थरों के बाद पेरो को मिट्टी से भरकर सड़क पर आड़े तिरसे खड़े किए गए हैं।

केंद्रीय मंत्रियों ने की किसानों से बातचीत, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा किसान नेताओं से बातचीत करने वाली टीम में शामिल थे। पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल भी मौजूद रहे। सुरक्षा उपायों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक बैठकों और शहर में प्रवेश करने वाले ट्रैक्टरों और ट्रॉलियों पर एक महीने का प्रतिबंध लगा दिया है।

दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा पुख्ता
किसानों के आज राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच करने की घोषणा के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button