डीईओ ने बूथो का निरीक्षण कर एएमएफ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बदायूँ। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र 114 बिल्सी अन्तर्गत ब्लॉक उझानी के विभिन्न मतदान केदो व बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आयोग की मंशा अनुरूप एश्योर्ड मिनिमम फैसेलिटीज (एएमएफ) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाताओं से आगामी 07 मई को मतदान दिवस के अवसर पर अपने संवैधानिक अधिकार का उपयोग करते हुए निर्भीक होकर वोट करने की अपील की।

जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने नगर पालिका परिषद उझानी के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया, जिसमें एक बूथ बनाया गया है। उन्होंने सरोजिनी नायडू संविलियन विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें पांच बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने इनमें से एक बूथ को नवनिर्मित कक्ष में स्थानांतरित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने महात्मा गांधी इण्टर काॅलेज उझानी का निरीक्षण किया जिसमें नौ बूथ बनाए गए हैं।

उन्होंने भदवार गल्र्स इंटर कॉलेज उझानी का निरीक्षण किया, जिसमें सात बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय छतुइया उझानी निरीक्षण किया, जिसमें एक बूथ बनाया गया है। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय बुटला दौलत का निरीक्षण किया। जिसमें दो बूथ बनाए गए हैं। इस बूथ में उन्हें पानी की आपूर्ति बाधित मिली। उन्होंने उप जिलाधिकारी बिल्सी को तत्काल पानी की निर्बाध आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने राधे लाल इंटर कॉलेज कछला का निरीक्षण किया जिसमें नौ बूथ बनाए गए हैं। इस अवसर पर सम्बंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

डीएम ने अनुपस्थित तीन कार्मिकों व अधिशासी अभियंता जल निगम से स्पष्टीकरण तलब करने के दिए निर्देश
बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बुटला दौलत उझानी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें सेंटर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं मिली। उन्होंने साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अनुपस्थित तीन कार्मिकों से स्पष्टीकरण तलब कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से उनको उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम में जलापूर्ति प्रारंभ न होने पर अधिशासी अभियंता जल निगम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी मनोज कुमार ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बुटला दौलत उझानी के निरीक्षण के दौरान डॉ0 ओम नारायण सिंह चिकित्सा अधिकारी वहां मौजूद मिले। उपस्थिति पंजिका देखने से ज्ञात हुआ कि कुल सात कार्मिक वहां तैनात हैं। जिनमें से चार मौजूद थे जबकि एएनएम रीना, स्टाफ नर्स प्रीति लाल तथा स्टाफ राम अवतार अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने अनुपस्थित तीन कार्मिकों से स्पष्टीकरण तलब कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से उनको उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि टेली मेडिसिन कॉल सेंटर में 03 अप्रैल को पांच कॉल प्राप्त हुई वही माह मार्च 2024 में कुल 66 कॉल प्राप्त कर लोगों को ऑनलाइन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को टैली मेडिसिन सेवा का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लोग इस टेली मेडिसिन सेवा का उपयोग कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। उन्हें हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में साफ सफाई कमी दिखाई दी। उन्होंने तत्काल वहां समुचित साफ-सफाई व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने ग्राम के निरीक्षण के दौरान पाया कि जल जीवन मिशन के पाइपलाइन का रेस्टोरेशन हो चुका है लेकिन जलापूर्ति अभी प्रारंभ नहीं हुई है। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सम्बंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

भावी पीढ़ी का देश के संसाधनों पर सर्वप्रथम अधिकार
डीएम ने विद्यालयों का निरीक्षण कर बच्चों का किया उत्साहवर्धन
बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार को सरोजिनी नायडू संविलियन विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय छतुईया उझानी, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बुटला दौलत का निरीक्षण कर वहां शिक्षा की गुणवत्ता, साफ-सफाई, यूनिफॉर्म, कॉपी, किताब व मध्यान्ह भोजन आदि की उपलब्धता आदि विभिन्न बिन्दुओं पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मध्यान्ह भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता भी परखी।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अध्यापकों से कहा कि बच्चे देश का भविष्य व भावी पीढ़ी हैं और देश के संसाधनों पर सर्वप्रथम अधिकार इन बच्चों का ही है। उन्होंने क…

Related Articles

Back to top button