डीएम ने नमामि गंगे घाट पर महाआरती के साथ किया दीपदान

रामोत्सव मे डूबा नगर मनाई दीपावली, जमकर हुई आतिशबाजी

शुक्लागंज-उन्नाव। प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के चलते पूरे जिले मे दीपावली का माहौल देखा गया। देर शाम सीताराम कालोनी स्थित नमामि गंगे घाट पर नगर पालिका परिषद गंगाघाट द्वारा महाआरती एवं दीपदान का कार्यक्रम हुआ। जिसमे बड़ी संख्या मे लोग शामिल हुए। डीएम उन्नाव अपूर्वा दुबे ने पालिकाध्यक्ष कौमुदी पाण्डेय के साथ माँ गंगा की आरती कर नदी मे दीपदान किया। जिसके बाद सीडीओ उन्नाव ऋषि राज ने भी माँ गंगा की आरती कर दीपदान किया। घाट पर मौजूद लोगों द्वारा जय श्रीराम का जायघोष करते हुए जमकर आतिशबाजी करते हुए दीपदान मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। दीपदान के दौरान झिलमिलाते दीपों की अद्भुत छटा को देख लोगों के मन उत्साहित हो उठे। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष कौमुदी पाण्डेय की ऒर से डीएम को अयोध्या राम मंदिर का प्रतीक स्वरुप स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम मे सीओ सिटी विजय आनंद, गंगाघाट प्रभारी निरीक्षक रामफल प्रजापति, संदीप पाण्डेय, शिल्पी राकेश दीक्षित, आशीष अग्रवाल, राहुल भारती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button