असंद्रा व सतरिख थाने में डीएम व एसपी ने सुनी शिकायतें

कोठी। शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस को लेकर डीएम सत्येंद्र कुमार झा व एसपी दिनेश कुमार सिंह असंद्रा थाने पहुंच गए। यहां पर पांच फरियादियों की प्रार्थना पत्रों की सुनवाई करते हुए तीन का मौके पर निस्तारण कराया। शेष प्रकरणों के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण करने को लेकर इंस्पेक्टर संतोष कुमार को आदेशित किया है। इस मौके पर दरोगा श्रीराम शुक्ल, अशोक कुमार, नीरज सिंह नीरज कुमार आदि थे। उधर, थाना सतरिख में जनसुनवाई के दौरान 14 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर ही 5 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया। जिले समस्त थानों से कुल 122 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए‌। 75 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया। जिसमें मौके पर 40 प्रार्थना पत्रों निस्तारण है। शेष 35 का सम्बन्धित घटनास्थल पर जाकर निस्तारण कराया गया। शेष राजस्व संबंधित मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण हेतु मौके पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button