दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी के बीच ‘शिकायत’ पर किया पोस्ट

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं। साल 2023 में पठान और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद 2024 में फाइटर के साथ धांसू शुरुआत की। हालांकि, यह साल दीपिका के लिए सिर्फ करियर के लिहाज से ही सही नहीं है, बल्कि पर्सनल लाइफ में भी वह अपनी जिंदगी का नया फेज शुरू करने जा रही हैं।

दीपिका पादुकोण शादी के 6 साल बाद पति रणवीर सिंह के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं। 29 फरवरी को स्टार कपल ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। पोस्ट के जरिए दीपिका ने बताया था कि वह इसी साल सितंबर के महीने में बेबी को जन्म देने वाली हैं। प्रेग्नेंसी फेज के बीच वह सोशल मीडिया पर कम सक्रिय रहती हैं।

शिकायत पर बोलीं दीपिका?
इस बीच दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दिया है, जो तुलना और शिकायत कम करने पर आधारित है। दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पेज के क्वोट को रीशेयर किया है, जिसमें लिखा है, “पोस्ट कम कर रही हूं, काम ज्यादा कर रही। कम तुलना कर रही, रिफ्लेक्ट ज्यादा कर रही। शिकायत कम कर रही, प्रार्थना ज्यादा कर रही। चर्चा कम कर रही, हासिल ज्यादा कर रही।”

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्में
पिछले साल दीपिका ने शाह रुख खान के साथ दो फिल्में पठान और जवान दीं, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं। जनवरी में वह ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में नजर आई थीं। यह फिल्म भी हिट रही। जल्द ही वह सिंघम अगैन में करीना कपूर, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी।

रोहित शेट्टी स्टारर कॉप ड्रामा सिंघम अगैन 15 अगस्त को पुष्पा 2 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा दीपिका, प्रभास स्टारर कल्कि 2898 एडी में भी नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button