इंडिया गठबंधन का घोषणा पत्र एक पवित्र ग्रंथ: सनातन

डबल इंजन सिर्फ धुआं छोड़ रहे हैं, चल नहीं रहे

बलिया। बलिया के मतदाताओं के मत का अपहरण सत्ता के संरक्षण में नहीं होने दिया जाएगा। यह बातें इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय ने बुधवार को गठबंधन के सभी सहयोगियों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान कही।

कहाकि जब से केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी है, तब से ये दोनों इंजन सिर्फ धुआं छोड़ रहे हैं, चल नहीं रहे हैं। देश में महंगाई और बेरोजगारी के कारण देश का आम नागरिक कराह रहा है, युवा हताश हैं। किसान की आय दोगुनी करने की बात कर सत्ता में आई भाजपा किसानों पर गोली चलाती हैं। नोटबंदी इस सरकार का सबसे बड़ा घोटाला है। गरीबों का पैसा लूटने वाले भगोड़ों से बीजेपी चंदा लेकर विदेश भगाती हैं। झूठ और जुमला इनके अंतरात्मा में बसे हैं। भाजपा के लोग सामने दिख रही अपनी हार से बौखला गए हैं और अनाप शनाप बोल रहे हैं। वही इंडिया गठबंधन अपने घोषणा पत्र को एक पवित्र ग्रंथ के रुप में मानकर उसे जनता तक पहुंचा रहा हैं। सरकार बनते ही गरीबों का पैसा लूटकर भागने वालों को भारत लाया जाएगा तथा सजा दिलाया जायेगा। कहाकि बलिया सीट पर इण्डिया गठबंधन को सभी वर्ग के लोगों का समर्थन प्राप्त हो रहा हैं। पूरे प्रदेश में गठबन्धन के प्रति लोगों के मन में उत्साह हैं। इसके पूर्व काग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक द्वारा सपा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय को बुके एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात गठबन्धन के सभी दलों के अध्यक्षगणों द्वारा सनातन पाण्डेय का मल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, आप सुशांत राज भारत, सीपीएम परमात्मा राय, सीपीआई एमएल के लक्षमण यादव,जनाधिकार पार्टी अजय पासवान, वीआईपी के हरिराम, विश्राम राजभर आदि रहे।

Related Articles

Back to top button