खननकर्ताओं के ट्रैक्टर से दब कर मावेशी की मौत

सुबेहा क्षेत्र में नही थम रहा अवैध खनन और कटान का कारोबार

हैदरगढ़ बाराबंकी। बीती मध्य रात्रि थाना सुबेहा क्षेत्र के रोहनामीरापुर गांव में मिट्टी खनन कर बेचने जा रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर मावेशी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगो की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर वापस चली गई।

जानकारी के अनुसार थाना सुबेहा क्षेत्र में अवैध खनन और प्रतिबंधित पेड़ो की कटान थमने का नाम नही ले रहा है। शाम ढलते ही एक तरफ जेसीबी मशीन तो दूसरी तरफ इलेक्ट्रानिक आरा की गडगडाहट सुनाई देती है। जिम्मेदार विभागीय अधिकारी और कर्मचारी सब जानते हुए भी अंजान बने हुए हैं। आधी रात गांव की सड़को पर फर्राटा भरती मिट्टी लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली कभी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है। यदि इसका उदाहरण देखना हो तो सुबेहा क्षेत्र के रोहनामीरापुर गांव आए और देखे कैसे खनन का खेल फल फूल रहा है। इस अवैध कारोबार के दौरान बीती रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली गांव निवासी धर्मराज पुत्र गुरूदीन के दरवाजे बंधा एक मावेशी को जल्दबाजी के चलते रौंद डाला। अपनी करतूतो को छुपाने के लिए अज्ञात ट्रैक्टर चालक घटना पर ही मिट्टी गिराकर फरार हो गया।

उक्त घटना जब घटित हुई तो धर्मराज बीच गांव में स्थित अपने पुराने घर गया हुआ था देर रात जब वह वापस आया तो देखा की उसका मावेशी खून से लथपथ पड़ा हुआ है। घटना के बारे में पडोसियों से जानकारी किया तो पता चला किए अज्ञात ट्रैक्टर मावेशी को कुचल कर फरार हो गया है। धर्मराज की माता ने बताया कि डायल 112 पुलिस कर्मी मौके पर आए हुए थे और जांच पड़ताल कर चले गए। उन्होने यह भी बताया कि उक्त ट्रैक्टर चालक कहा का है इसकी जानकारी नही है। वही इस सम्बन्ध में हलका लेखपाल कृष्ण मुरारी से बात किया गया तो उनका कहना था कि मामला संज्ञान में है। आधी रात खनन कौन कर रहा जल्द ही इसका पता चल जाएगा फिरा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button