ट्रेन से कटकर 35 वर्षीय युवक की मौत

  • मां से छूटा बुढ़ापे की लाठी का साथ

बाराबंकी। मंगलवार की देर शाम खेत के लिए निकले युवक की लखनऊ अयोध्या रेलमार्ग पर ग्राम मुश्कीनगर के निकट ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। मृतक नशे का आदी बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना व कस्बा सफदरगंज निवासी 35 वर्षीय राम सजीवन कनौजिया पुत्र सियाराम घर मे मौजूद अपनी 70 वर्षीय वृद्ध माता बसंती से खेत जाने की बात कह कर निकला था। लेकिन देर रात तक वापस नही आया तो वृद्ध माता बसंती ने पुत्र की तलाश में जुट गई। बुधवार की भोर लखनऊ अयोध्या रेलमार्ग पर ग्राम मुश्कीनगर व सफदरगंज ईदगाह के बीच रेल पटरी पर एक युवक का शव पड़ा मिलने की सूचना मिली। मौक़े पर पहुंची वृद्ध माता ने मृतक की पहचान अपने पुत्र राम सजीवन के रूप मे की। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोटमार्टम के लिए भेज दिया।


छूट गया बुढ़ापे की लाठी का साथ
थाना व कस्बा सफदरगंज निवासी 70 वर्षीय वृद्ध बसंती के पति सियाराम कनौजिया के देहांत के बाद वह दो पुत्रो राम सजीवन एव राम सुमिरन को बुढ़ापे की लाठी समझ कर जीवन व्यतीत कर रही थी। लेकिन ईश्वर को क्या मंजूर था कि बुढ़ी आँखों के सामने ही दोनो पुत्रो की अकाल मौत हो जायेगी। 8 वर्ष पूर्व वृद्ध महिला के छोटे पुत्र राम सुमिरन की दीपावली की सुबह सफदरगंज बदोंसराय मार्ग पर कल्याणी नदी के निकट ट्रक पलट जाने से नीचे दबकर मृत्यु हो गयी थी। फिर दूसरे पुत्र की पुनः दीपावली की सुबह ट्रेन से कटकर मौत हो जाने से वृद्धा के अंतिम जीवन का सहारा भी खत्म हो गया।

Related Articles

Back to top button