सड़क हादसे में घायल चाचा भतीजे की इलाज़ के दौरान मौत

  • हो रही लगातार मौतें, जिम्मेदार मौन

मसौली-बाराबंकी। शुक्रवार को डिवाइडर विहीन बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार चाचा-भतीजे की लखनऊ ट्रामा सेंटर लखनऊ मे इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।
बताते चले कि शुक्रवार को टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बांसगाव निवासी 30 वर्षीय सुंदर पुत्र बुधराम अपने 8 वर्षीय भतीजे संकित पुत्र जीतेन्द्र के साथ बाईक से लखनऊ जा रहा था। इसी बीच गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम भुलभुलिया के निकट उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे दोनो चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गये। मौक़े पर पहुंची मसौली पुलिस ने दोनो घायलों को सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन हालत नाजुक होने के कारण दोनो घायलों को ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान दोनो घायलों की मृत्यु हो गयी।

हाईवे पर हो रही मौते जिम्मेदार कौन
इन दोनों बाराबंकी बहराइच हाईवे पर शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन कोई दुर्घटना बड़े हादसे में तब्दील न होती हो। बाराबंकी शहर से बहराइच जनपद को जोड़ने वाली इस सड़क पर आए दिन दुर्घटना हो रही है। जिसकी ओर ना तो जिम्मेदार ध्यान देना चाहते है, और ना ही जनप्रतिनिधि ध्यान देना चाहते है। लगभग पांच जनपद सहित नेपाल राष्ट्र को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क लखनऊ तक जाती है। जिसमें बाराबंकी शहर से बहराइच जनपद की शुरुआत तक सड़क का चौड़ीकरण होकर बीच में डिवाइडर पड़ना आवश्यक हो गया है। अगर आंकड़ों की बात की जाए तो विगत एक वर्ष के अंदर सैकड़ो मौतें अब तक इस हाइवे पर हो चुकी है। लेकिन जिम्मेदार सब कुछ जानकार भी अंजान बने हुए है।

Related Articles

Back to top button