बेटी ने जन्मदिन पर तो बेटे ने पिता की स्मृति में लगाया पौधा

हमीरपुर : पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में तपोभूमि आश्रम में आर्य समाज के प्रमुख रहे रामेश्वर प्रसाद आर्य की स्मृति पर पौधारोपण किया गया। वहीं युक्ति सोनी ने अपने छठवें जन्मदिन पर दो पौधे रोपित कर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया।

पर्यावरण संरक्षण समिति कस्बे को हरा भरा बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके तहत समिति विभिन्न अवसरों पर लोगों के नाम से पौधे रोपित कर उन्हें संरक्षित कर तैयार करने का काम करता है। रविवार को तपोभूमि में कस्बे के आर्य समाज के पितामह रामेश्वर प्रसाद आर्य के निधन पर उनके पुत्र विवेक आर्य ने उनकी स्मृति में वट वृक्ष का पौधा रोपित किया। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शान्ति की कामना की। वहीं कल्लू सोनी की पुत्री युक्ति सोनी ने अपने छठवें जन्मदिन पर आम और पीपल का पौधा रोपित कर उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर समिति के संरक्षक मुनीर खान, अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ग्रीनमैन, सचिव राजेश सहारा, कैलाश माहेश्वरी, सिद्दीक मंसूरी, रज्जू गुप्ता, राखी शिवहरे, प्रदीप शिवहरे, कुलदीप कुमार, रघुराज सिंह मूर्तिकार, गप्पू भाई, उमेश आर्य, पवन टेलर, कृष्ण कुमार मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button