बेटियाँ गौरव हैं, गर्व हैं और सृष्टि का आधार हैं-अनिता ममगांई

ऋषिकेश । नगर निगम महापौर ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस सुमन बिहार बाबू ग्राम स्थित गंगोत्री विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में मनाया। उन्होंने छात्राओं के साथ केक काटकर उनकी परीक्षाओं को लेकर उन्हें शुभकामनाएं भी दी। स्कूल में महापौर अनिता ममगांई का विद्यालय प्रबंधन समिति ने स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर महापौर ममगांई ने कहा कि देश की बेटियां लगातार देश का गौरव बढ़ा रही हैं। खेलों के क्षेत्र में जहां सर्वाधिक पदक देश की बेटियां जीत रही हैं वहीं भारतीय सैना में लड़ाकू विमान उड़ाकर भी बेटियां राष्ट्र सेवा में अपना योगदान देने में पीछे नही हैं। उन्होंने कहा बेटियां गौरव हैं, गर्व हैं और सृष्टि का आधार हैं। बेटियों के बिना एक समृद्ध और सभ्य समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। हमारी संस्कृति में बालिकाओं को देवी तुल्य माना जाता है।

इस अवसर पर पार्षद विपिन पंत ,गुरविंदर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, ममता नेगी, रेखा सजवान ,हैप्पी सेमवाल ,बालम सिंह रावत, दिनेश बिष्ट ,राजेश कोठियाल, अनूप बडोनी ,विद्यालय के संस्थापक वंशीधर पोखरियाल ,गौरव कैथोला, संयोजक निधि पोखरियाल ,प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मालासी, धीरज चौहान , अनूप बडोनि, सुदीप बिष्ट, पुनीत कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button