दिल्ली बदायूं रोड पर डंपर ने बाइक सवार दामाद-ससुर को टक्कर मारी, दोनों की हुई मौत

बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के निजामाबाद के रहने वाले 24 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र रामनरेश अपने ससुर 55 वर्षीय संजय पुत्र रामस्वरूप निवासी मोहल्ला नयागंज सहसवान के साथ जा रहे थे। कि थाना जरीफनगर क्षेत्र के दिल्ली बदायूं रोड पर उस्मानपुर पुल पर डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार विवेक और उनके ससुर संजय की मौत हो गई। ससुर संजय की लड़की की शादी होने वाली थी। तो संजय ने अपने दामाद विवेक को अपने यहां बुलाया और दोनों बाइक से बबराला शादी को बारात घर बुक करने जा रहे थे। कि रास्ते में यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

Related Articles

Back to top button