कोहरे के वजह से लगातार फ्लाइट भी हो रही डिले और डाइवर्ट, अब इस फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग…

गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में खराब मौसम के कारण मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। खराब मौसम के कारण फ्लाइट 6ई 5319 को बांग्लादेश के ढाका की ओर मोड़ दिया गया था।

ढाका से गुवाहाटी वापस लाने की तैयारी
इमरजेंसी लैंडिंग के बाद ढाका से गुवाहाटी तक उड़ान संचालित करने के लिए अब एक वैकल्पिक चालक दल की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को अपडेट के बारे में सूचित किया गया और उन्हें जहाज पर खाना परोसा गया है।

Related Articles

Back to top button