कच्चे तेल की कीमतों में जारी है उतार-चढ़ाव, क्या आपके शहर में बदल गए पेट्रोल-डीजल के रेट

नई दिल्ली। गुरुवार 21 दिसंबर 2023 को भी देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दिये हैं। यह रेट वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय किया गया है। वर्तमान में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। गुड रिटर्नस की वेबसाइट के अनुसार क्रूड ऑयल 73.64 डॉलर प्रति बैरल और डबल्यूटीआई क्रूड 73.69 डॉलर प्रति बैरल है। आपको बता दें कि 1 बैरल में लगभग 158 लीटर तेल होता है।

कच्चे तेल को रिफाइन करने के बाद उसमें से पेट्रोल या डीजल निकाला जाता है। मई 2022 से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके बाद भी कई लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर देश के कई शहरों में इनकी कीमत अलग क्यों होती है। आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में नहीं आता है। इस वजह से इस पर वैट लगाया जाता है। इस कारणवश देश के कई शहरों में इनकी कीमत अलग होती है। चलिए, जानते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल कितने रुपये लीटर में मिल रहा है?

Related Articles

Back to top button