नगर उद्योग व्यापार मंडल के खिचड़ी भोज कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़

हमीरपुर : मुख्यालय स्थित सुभाष बाजार में नगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। सुबह से लेकर शाम तक स्टाल में खिचड़ी वालों का तांता लगा रहा। नगर अध्यक्ष धीरू गुप्ता ने स्वयं आने जाने वाले लोगों को खिचड़ी वितरित की।
नगर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। मंगलवार की दोपहर से ही खिचड़ी बांटने का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया था जो देरशाम तक चलता रहा। नगर अध्यक्ष धीरू गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष मकर संक्रांति के मौके पर संगठन की ओर से खिचड़ी भोज कराया जाता है। जिसके क्रम में मंगलवार को खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने स्टाल में पहुंचकर गरमा गरम खिचड़ी का स्वाद लिया। इस मौके पर जिला महामंत्री सूर्यकुमार तिवारी, नगर महामंत्री राकेश साहू, दीपक मिश्रा, जयकिशोर गुप्ता, रामजी, विजय, कमल किशोर, ईशू, हरिदास, अमित गुप्ता, वंदित, मनू, शाश्वत, ह्रदेश, आकाश, अंजनी गुप्ता, प्राणेश, संजय, आनंद मिश्रा, रोहित मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button