देश में नहीं रुक रहे अपराध…

नई दिल्ली। NCRB Report on Crime देश में बढ़ते अपराधिक मामलों को लेकर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार, पूरे भारत में 2022 में हत्या की कुल 28,522 प्राथमिकियां दर्ज की गईं है। जो हर दिन औसतन 78 हत्याएं या हर घंटे तीन से अधिक हत्याएं हैं।

विवाद और दुश्मनी के मामले सबसे ज्यादा
हालांकि, NCRB के आंकड़ों की माने तो अपराध के मामलों में थोड़ी कमी आई है। 2021 में ये आंकड़ा 29272 और 2020 में 29,193 था।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की वार्षिक अपराध रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में हत्या के सबसे अधिक मामलों में 9962 मामलों में ‘मामूली विवाद’ कारण था, इसके बाद 3761 मामलों में ‘व्यक्तिगत प्रतिशोध या दुश्मनी’ और 1884 मामलों में ‘फायदा उठाना’ था।

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हत्या के मामले दर्ज
एनसीआरबी के अनुसार, 2022 में उत्तर प्रदेश में हत्या की सबसे अधिक 3491 एफआईआर दर्ज की गईं, उसके बाद बिहार 2930, महाराष्ट्र 2295, मध्य प्रदेश 1978 और राजस्थान 1834 रहीं। शीर्ष पांच राज्यों में हत्या के 43.92 प्रतिशत मामले दर्ज किए गए।

सिक्किम में सबसे कम मामले दर्ज
एनसीआरबी के अनुसार, 2022 में सबसे कम हत्या के मामलों वाले शीर्ष पांच राज्य सिक्किम 9, नागालैंड 21, मिजोरम 31, गोवा 44 और मणिपुर 47 थे।

दिल्ली में हत्या के 509 मामले दर्ज
केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2022 में हत्या के 509 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद जम्मू-कश्मीर (99), पुडुचेरी (30), चंडीगढ़ (18), दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (16), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (7), लद्दाख (5) और लक्षद्वीप में शून्य दर्ज किए गए।

Related Articles

Back to top button