सहतवार पुलिस ने अभियुक्त को घर से किया गिरफ्तार

बलिया। सहतवार पुलिस ने जमाखोरी के मामले में दर्ज मुकदमें के अभियुक्त को उसके घर ग्राम बिसौली से गिरफ्तार किया। गुरूवार को थानाध्यक्ष विकास चंद पांडेय ने बताया कि अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के लिए चालान कर दिया। पुलिस की माने तो अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को सफलता मिली है। थाने के उपनिरीक्षक संजय सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि थाने में जमाखोरी के तहत दर्ज मुकदमें का अभियुक्त अपने घर पर है। सूचना पर वे कांस्टेबल संदीप कुमार व राजकुमार के साथ अभियुक्त विश्वजीत सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी बिसौली थाना सहतवार को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के लिए चालान कर दिया।
………….

Related Articles

Back to top button