विधानसभा के सामने कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन ,अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में

लखनऊ: नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस पार्टी आज सड़क पर उतरी। उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता विधानसभा के सामने प्रदर्शन के लिए निकले। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार ख‍िलाफ नारेबाजी करते हुए विधानसभा की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन लोरेटो चौराहे से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने रोक लिया।

दो घंटे तक रखा पुलिस हिरासत में
पुल‍िस ने प्रदर्शनकारियों को वापस जाने को कहा। काफी देर तक नोकझोक के बाद पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बसों में बैठाकर इको गार्डन धरना स्‍थल पर भेज दिया। वहां पर करीब दो घंटे तक हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने सभी को रिहा किया।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि भाजपा सरकार में सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है। लगातार परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक हो रहे हैं सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। लाखों करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

Related Articles

Back to top button