कांग्रेसियों ने स्व0 पंडित कमलापति त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

आजमगढ़-( निष्पक्ष प्रतिदिन ) जिला कांग्रेस स्वर्गीय पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की 118वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने पंडित कमलापति जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया और नमन किया।कमेटी कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रेल मंत्री स्वर्गीय पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की 118वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने पंडित कमलापति जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया और नमन किया।
जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने पंडित कमलापति त्रिपाठी जी को याद करते हुये कहा वह महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। पंडित जी असहयोग आंदोलन सविनय अवज्ञा आंदोलन सहित स्वतंत्रता संग्राम के तमाम आंदोलनों में शामिल रहे। उस दौरान कठिन जेल यातनायें झेली और देश को आजाद कराने मे महत्वपूर्ण योगदान दिया।

70 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में पंडित जी ने एक यशस्वी नेता के रूप में अपनी पहचान बनायी वह साहित्य और पत्रकारिता जगत से जुड़े थे। वह एक कुशल राजनेता थे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और रेल मंत्री के रूप में उन्होंने विकास के अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये जो अविस्मरणीय है।महासचिव अजीत राय ने पंडित कमलापति त्रिपाठी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा पंडित जी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संविधान सभा के सदस्य उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहाने वाले एक पत्रकार एवं कुशल राजनेता तथा प्रकांड पंडित के रूप में स्थापित थे। प्रदेश और देश के विकास के प्रति उनके द्वारा किये गये योगदान अविस्मरणीय है। पंडित जी हम लोगों के बीच में नहीं हैं लेकिन उन्हें युगों युगों तक याद किया जाता रहेगा।
इस मौके पर ओंकार पाण्डेय, जगदम्बिका चतुर्वेदी मुन्नू यादव, दिवाकर तिवारी, अंजली पाण्डेय, रविशंकर पाण्डेय, अंशुमाली राय, अशोक सिंह, कन्हैया कुमार राव, श्याम सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button