कांग्रेसियों ने केंद्र की भाजपा सरकार के दस साल बताए अन्याय काल

हमीरपुर : लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस नेता कौशल किशोर द्विवेदी के आवास पर वार्ता कर केंद्र व राज्यों में काबिज भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और इस सरकार में हर वर्ग को परेशान होने की बात कही।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु सैनी ने भाजपा पर जमकर प्रहार करते हुए भाजपा सरकार के दस साल अन्याय काल बताए। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कौशल किशोर द्विवेदी ने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्तासीन हुई चीन में भारत की सैकड़ों किमी.भूमि पर कब्जा कर कई स्थानों पर गांव बसा रखे हैं। पूर्व प्रांतीय सचिव देवेंद्र मोहन चौबे एडवोकेट ने कहा कि मणिपुर ही नही समूचे राष्ट्र में गंगा जमुनी की तहजीब पर भाजपा के अंधभक्तों ने कुठाराघात किया है। जिला प्रशासक उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने कहा कि मोदी योगी शासन में संवैधानिक संस्थानों का जितना दुरुपयोग किया जा सकता है कर रहे हैं। भाजपा की नीति से आज के समय में हर कोई परेशान है। इस मौके पर अजय गुप्ता, महेश सिंह राना, संतोष शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button