कांग्रेस की न्याय यात्रा में पल्लवी पटेल भी शामिल होंगी,यात्रा में राहुल गांधी के साथ रहेंगी

वाराणसी  । कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अपना दल कमेरावादी की नेता और सिराथू विधायक पल्लवी पटेल भी शामिल होंगी। पल्लवी पटेल 17 फरवरी को श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में दर्शन पूजन कर न्याय यात्रा में राहुल गांधी का साथ देंगी। राहुल गांधी की न्याय यात्रा 16 फरवरी को जनपद चंदौली की सीमा नौबतपुर के रास्ते यूपी में प्रवेश करेंगी। अपना दल कमेरावादी के प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव के अनुसार गठबंधन की रैली और न्याय यात्रा में पार्टी की शीर्ष नेता विधायक पल्लवी पटेल भी शामिल होंगी। इसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह है। वाराणसी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 17 फरवरी को निकलेगी। पड़ाव चंदौली से यह यात्रा सुबह गोलगड्डा पहुंचेगी। यहां से राहुल गांधी के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं का हुजूम न्याय यात्रा में शामिल होगा। न्याय यात्रा पीलीकोठी, विश्वेरश्वर गंज, मैदागिन होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी के साथ अन्य नेता बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर गोदौलिया चौराहे पर लोगों को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा भदोही रवाना होगी।

Related Articles

Back to top button