अमेठी में राहुल-प्रियंका के लोकसभा चुनाव लड़ने की मांग करते हुए धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

अमेठी । जिले में मंगलवार को राहुल गांधी या प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की मांग करते हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता तख्तियां लेकर धरनें पर बैठ गए।

अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर अब तक निर्णय न होने से कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब देने लगा है। दावेदार के नाम को लेकर चल रही उलझन के बीच मंगलवार की शाम को कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया।
कांग्रेसी अमेठी मांगे गांधी परिवार, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी का नारा लगा रहे थे। धरना दे रहे लोगों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र सहित अन्य कांग्रेसी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button