कांग्रेस-सपा ने महिलाओं को उपेक्षा और असुरक्षा दी इंडी गठबंधन की मानसिकता महिला विरोधी है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नारी’ शक्ति संवाद कार्यक्रम’ में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के जरिए उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस-सपा ने महिलाओं को उपेक्षा और असुरक्षा दी। इंडी गठबंधन की मानसिकता महिला विरोधी है।

आज सपा के लड़के गलती करके दिखाएं…
वहीं, पीएम ने कहा कि कुछ समय पहले सपा वाले बेशर्मी से कहते थे कि लड़के हैं, लड़कों से तो गलती हो जाती है, लेकिन आज सपा के लड़के जरा गलती करके दिखाएं योगी जी की सरकार उनका वो हाल करेगी, जो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम सभी जानते हैं कि साल 2014 के पहले उत्तर प्रदेश के अंदर क्या स्थिति थी। बहन-बेटियां असुरक्षित थीं। उन्हें जो सम्मान मिलना चाहिए था, वो नहीं मिल पा रहा था। लेकिन पिछले 10 वर्षों में हमने भारत को बदलते देखा।

विपक्ष महिला आरक्षण का विरोध करते हैं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा,”आई.एन.डी.आई. गठबंधन वाले महिला आरक्षण का विरोध करते हैं, महिलाओं का जीना दूभर हो जाता है। बनारस के लोग यूपी बिहार दोनों में रहे हैं, परिचित हैं। बहन बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था, शिक्षा के बिना बेटियों को घर बैठना पड़ता था।

Related Articles

Back to top button