कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने झारखंड के पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को झारखंड के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। झारखंड में इस साल होने वाले चुनावों को लेकर बैठक में रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि पार्टी ने षड्यंत्रकारी राजनीति कर झारखंड की अस्मिता का अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी झारखंड के जल, जंगल, ज़मीन व जनजाति समाज समेत सभी वर्गों के अधिकारों के प्रति पूर्णतः समर्पित है। आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को जनता के बीच रहना है। सामाजिक न्याय व सहभागिता के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Back to top button