कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय आज देवा में मजार पर चढ़ाएंगे चादर

सिपहिया में होगा दलित गौरव संवाद, जुटेंगे कांग्रेसी

बाराबंकी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी धुआंधार प्रचार अभियान में जुटे गई हैं। रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व विधायक अजय राय देवा में हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर माथा टेकने के बाद देवा विकासखंड के ग्राम सिपहिया में चुनावी शंखनाद करेंगे। जिसमे ज़िला एवं शहर पदाधिकारियों के अलावा ब्लाक अध्यक्ष, फ्रंटल, प्रकोष्ठ, सेल व विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य दानिश आजम वारसी ने दी। श्री वारसी ने बताया कि देवा ब्लाक के ग्राम सिपहिया में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व विधायक अजय राय दलित गौरव संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह देवा में चल रहे देवा मेले में पहुंचकर हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर अकीदत के फूल और चादर पेश कर जियारत करेंगे और मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगेंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ पी.एल पुनिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो मोहसिन, कांग्रेस अनुसूचित जाति के मध्य जोन अध्यक्ष तनुज पुनिया समेत प्रदेश व जनपद के कई वरिष्ठ कांग्रेसी जन उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button