संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक शुरू

नई दिल्ली। संसद के सेंट्रल हॉल में शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेता मौजूद हैं।

इससे पहले शनिवार को ही राजधानी दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के भविष्य की रणनीति तय करने के लिए लोकसभा चुनाव परिणामों पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया

कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष पद के लिए सोनिया के नाम का प्रस्ताव
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा। पार्टी सांसद गौरव गोगोई, तारिक अनवर, के सुधाकरन ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुना गया
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा, “सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुना गया है।”

Related Articles

Back to top button