संजय सिंह और सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी का कांग्रेस ने किया विरोध…

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी का विरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में सरकार के तहत सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी का भी विरोध किया है
सुखपाल सिंह खैरा को कब गिरफ्तार किया गया?
गौरतलब है कि सुखपाल सिंह खैरा को 28 सितंबर को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें जलालाबाद की कोर्ट ने 2015 के ड्रग्स तस्करी मामले में दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।
वेणुगोपाल ने कहा कि हम पंजाब पुलिस द्वारा अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी की गिरफ्तारी का भी विरोध करते हैं।
चार अक्टूबर को संजय सिंह के आवास पर मारा छापा
ईडी ने बुधवार (चार अक्टूबर) को शराब उत्पाद शुल्क नीति (जिसे अब रद्द कर दिया गया है) के संबंध में बुधवार सुबह संजय सिंह के आवास पर छापा मारा। विशेष जज एमके नागपाल ने गुरुवार को संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है।

संजय सिंह तिहाड़ जेल जाने वाले आखिरी नेता नहीं
दूसरी तरफ, भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार संजय सिंह तिहाड़ जेल जाने वाले आखिरी नेता नहीं हैं। इसमें और भी नेता शामिल हैं, जिनके खिलाफ ईडी के पास पर्याप्त सबूत है।

Related Articles

Back to top button