मतदाताओं का आभार व्यक्त करने को कांग्रेस निकालेगी धन्यवाद यात्रा

हमीरपुर : सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु सैनी की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता हुई। जिसमें हाल ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को मिली जीत के बाद कांग्रेस हर लोकसभा क्षेत्र में निकाली जाने वाली धन्यवाद यात्रा के बारे में जानकारी दी गई।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष अजयराय के निर्देशानुसार कांग्रेस कमेटी ने रूट चार्ट तैयार कर लिया है विधानसभा वाल ब्लाक, नगर कमेटी अध्यक्षों के माध्यम से धन्यवाद यात्राएं ग्रामीण अंचलों में निकाली जाएगी और गठबंधन प्रत्याशी अजेंद्र सिंह राजपूत को जिताने वाले मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। यह यात्रा 11 जून से 15 जून के मध्य निकाली जाएंगी। इस संबंध में कांग्रेस ने बैठक भी की। जिसमें पार्टी के लोगों को आवश्यक जिम्मेदारियां भी दी गईं। इस मौके पर आल इंडिया कांग्रेस के सदस्य युगराज सिंह भदौरिया, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, पूर्व पीसीसी सदस्य मु.यूसुफ, देवेंद्र मोहन चौबे, श्याम सिंह, महेश सिंह राणा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button