जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में पुनरीक्षित कार्ययोजना की पुष्टि

बदायूँ । जिला पंचायत की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि सदस्यों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर कराया जाएगा उन्होंने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय बनाने व निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में गत बैठक की पुष्टि सदन द्वारा सर्वसम्मत्ति से की गयी। बैठक में पुनरीक्षित कार्ययोजना वर्ष 2021-22 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 की पुष्टि सदन द्वारा सर्वसम्मत्ति से की गयी। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने सदस्यों द्वारा उठाई गई विभिन्न मांगों पर प्रभावी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

बोर्ड बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्यों से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से चर्चा के दौरान सदस्यगणों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन के समक्ष रखा गया, जिस पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा उनका शीघ्र निदान कराये जाने का आश्वासन दिया गया।

अन्त में अध्यक्ष द्वारा जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में उपस्थित जिला पंचायत के सदस्यगणों, प्रमुखगणों एवं अधिकारियों का आभार प्रकट किया गया तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, बोर्ड के सदस्य, मुख्य विकास अधिकारी/मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रेनू सिंह, अपर मुख्य अधिकारी सुरेन्द्र कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button