मौन रख शोक सभा का हुआ आयोजन


बलिया। लोहिया संस्थान एवं लोकतंत्र सेनानी के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ता नगर स्थित समाजवादी निवास परिसर में शोक सभा का आयोजन लोकतंत्र सेनानी द्विजेन्द्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में गुरुवार को किया गया। इसमें मनियर निवासी व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र उपाध्याय की पत्नी अर्चना उपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। तत्पश्चात गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण करके प्रार्थना की गई। इस अवसर पर शुभ्रांशु शेखर पांडेय, शिवशरण तिवारी, देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी, शारदानंद सिंह, निर्भय नारायण सिंह, अरूण कुमार तिवारी, लल्लन दूबे, बासुदेव ठाकुर, अकमल नईम खां मुन्ना, शाहिद अली खां, प्रमोद यादव प्रधान, अजय कुमार सिंह, शंभू सिंह, राजेन्द्र पांडेय, परमात्मा पांडेय, विजय शंकर चौबे, अवध बिहारी मितवा, पारस ठाकुर, संतोष कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button