मछली का अवैध शिकार करने वालों के खिलाफ ठेकेदार ने की शिकायत

हमीरपुर : जनपद कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के मत्स्य जीवी सहकारी समिति के अध्यक्ष ने बचरौली से मनकी गांव तक यमुना नदी में पट्टा होने पर मछली का शिकार करा रहे हैं। वहीं कुछ लोग मछली का शिकार चोरी से कर रहे हैं। ठेकेदार ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है।
मत्स्य जीवी सहकारी समिति लि. कटरी घाटमपुर कानपुर के अध्यक्ष राम गुलाम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि समित का यमुना नदी में बचरौली गांव से मनकी गांव तक दोनो पार का पट्टा स्वीकृत हैं।जिसमे समिति द्वारा मछली का शिकार किया जा रहा है। जिसमे मंगलपुर के मूल सिंह, व गेंदालाल ने हमारे चौकीदार सुरेंद्र के साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत चौकी हरौलीपुर में की थी। बचरौली गांव निवासी गुड्डू पुत्र रामकिशन चोरी से मछली का शिकार कर बिक्री कर रहा था। काम देख रहे राजू सिंह ने मना किया तो उसके साथ गाली गलौज की। तथा जान से मारने की धमकी दी। ठेकेदार ने जबरन मछली का शिकार करने पर रोक लगाए जाने की मांग की है। तथा कार्यवाही करने की मांग थाना पुलिस से की है।

Related Articles

Back to top button