आम जन से जुड़ी हुई हैं ब्लॉक प्रमुख सूरतगंज लकी सिंह

22 जनवरी को घर घर दीपोत्सव मनाने की किया अपील

रामनगर बाराबंकी। नारी शशक्ती करण की जीती जागती मिसाल बन कर समाज सेवा के कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाली ब्लॉक प्रमुख सूरतगंज लकी सिंह विकास कार्यो को लेकर सजग रहती है। ब्लॉक में समय देकर जनता की बातें सुनना तथा अफसरों को फोन एक उनका निस्तारण कराना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओ में रहता है। लोगो का दुख दर्द सुनने वाली भरतीय जनता पार्टी से जुड़ी ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं।
बाराबंकी जिले के सूरतगंज ब्लॉक की जब भाजपा की वे ब्लॉक प्रमुख बनी है तब से खुद कार्य संभाले हुए है। घर पर बैठ कर नही बल्कि ब्लॉक आकर व क्षेत्र जाकर जनहित के कार्य को अंजाम दे रही है।कोई भी भाजपा या सरकारी कार्यक्रम इनके ब्लॉक या किसी गाँव मे हुआ तो वे स्वयं पंहुच कर अटेंड करती तथा जनता से संबाद भी करती है ।उनके पति शेखर ह्यारण भाजपा जिला उपाध्यक्ष है लेकिन वे भी उनके कार्यो में कोई दखल नहीं देते।
जनता से सीधे जुड़ी : जनता के लिए कार्य करने मे उन्हे खुशी मिलती है इस लिए ब्लॉक में बैठकर समस्याए भी सुनती है। करीब करीब ब्लॉक के सभी गाँवो में वे जा चुकी है।महिलाओ का विशेष ख्याल कर उन्हे भी हुनरमंद बनाने के लिए समूहों से जुड़वाकर तरक्की दिला रही है। ब्लॉक में एक उनकी अलग ही छवि बनी है। अभी विकसित भारत यात्रा के कई कार्यक्रमों में उन्होने हिस्सा लिया।वे कहती है कि जन सेवा के लिए ही राजनीति में आई है।जनता से जितना जुड़कर कार्य किया जा सकेगा करती रहेंगी। भाजपा सरकार गाँव गरीब के विकास के लिए कार्य कर रही है। 22 जनवरी को घर घर दीपोत्सव मनाने की अपील के साथ कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि 500 वर्षो बाद उनके सामने भगवान श्री राम का मंदिर बना।

Related Articles

Back to top button