गठबंधन प्रत्याशी नकुल दुबे बिसवां पहुंचे।

बिसवां सीतापुर । इंडिया गठबंधन प्रत्याशी नकुल दुबे बिसवां पहुंचे। यहां वह कार्यकर्ताओं के साथ पत्थर शिवाला धाम में भगवान शिव के दर्शन कर बिसवां नगर वासियों से मिले।इस चुनाव मे समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय भारतीय कांग्रेस पार्टी के सीट बटवारे मे सीतापुर लोकसभा सीट कांग्रेस पार्टी के हिस्से मे आई है। कांग्रेस पार्टी ने नकुल दुबे को यहां से प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी नकुल दुबे ने बिसवां आये पार्टी के कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर वार्ता की। इस अवसर पर उनके साथ जनार्दन बाजपेई, मुकुट बाजपेई,विजय अवस्थी, पवन कुमार मिश्रा ( बबलू), अमर मेहरोत्रा, काशीराम भार्गव,गौरव बाजपेई,राजा बाजपेई, अब्दुल करीम अंसारी, मुजीब अहमद आदि पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button