cms ने अस्पताल में मिलने वाली सेवाओं के बारे में दी जानकारी

बलिया। जिला चिकित्सालय अधीक्षक सुजीत कुमार यादव ने रविवार को पत्रकारों के साथ साल की समाप्ति के अवसर पर मिलन समारोह जिला चिकित्सालय सभागार में आयोजित किया। जिसमें अस्पताल से जनहित में संचालित होने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
बताया कि सरकार के मंशा के अनुरुप सभी स्वास्थ्य सेवाएं जनहित में उपलब्ध करवाई जा रही है।जनपद के जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में जिला अस्पताल की सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि जिला अस्पताल में प्रदेश के अन्य जिलों से भी मरीज इलाज करवाने आते हैं। इसलिए अस्पताल पर वर्कलोड ज्यादा है। लोगों को बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने के लिए अस्पताल के सभी कर्मचारी प्रयासरत रहते हैं। कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बढ़ती ठंड को देखते हुए मरीजों के साथ आने वाले लोगों के लिए जिला अस्पताल में रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है। वहीं अलाव की व्यवस्था नगरपालिका द्वारा किया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने संबंधी कुछ जरूरी टिप्स भी दिए। अंत मे जनपदवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक संतोष कुमार सिंह, चिकित्सक रितेश कुमार सोनी, दीपक कुमार गुप्ता सहित अन्य अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button