cms डा सुजीत यादव को उत्कृष्ट कार्य के लिए एडी ने किया सम्मानित                                                         

बलिया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुजीत कुमार यादव को चिकित्सा सेवा में बेहतर कार्य के लिए एडी ने सम्मानित किया गया। डाक्टर सुजीत कुमार बलिया से पहले जौनपुर में चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात रहे। उनके द्वारा शासन के मंशानुरूप किए कार्यों को देखते हुए बनारस मंडल के चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के अपर निदेशक द्वारा डॉक्टर सुजीत कुमार यादव को सम्मानित किया है। अपर निदेशक ने कहा डॉक्टर सुजीत यादव एक अच्छे डॉक्टर के रूप में कई सराहनीय कार्य किए हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी जौनपुर ने भी उन्हें सम्मानित कर चुके है। डॉ सुजीत कुमार यादव वर्तमान में जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात है।

Related Articles

Back to top button